उड़ान ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा, बच्चों ने मोहा मन

फतेहगंज पश्चिमी के उड़ान ग्लोबल स्कूल में दशहरा उत्साह से मनाया गया। बच्चों ने श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में प्रस्तुति दी।

उड़ान ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा, बच्चों ने मोहा मन
HIGHLIGHTS:

उड़ान ग्लोबल स्कूल में रावण दहन के साथ दशहरा पर्व मनाया गया।



श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों ने मन मोहा।



प्रधानाचार्या सहरिश हुसैन ने विद्यार्थियों को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

जन माध्यम
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली
। उड़ान ग्लोबल स्कूल में दशहरा पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में रावण दहन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। धार्मिक वेशभूषा में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दशहरा पर्व का महत्व बताते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या सहरिश हुसैन ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।

इस अवसर पर रिजवान अली, फहीम अंसारी, वसीम उर्फ बंटी, सचिन राठौर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।