अटेवा ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
बरेली। पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने को लेकर अटेवा के पदाधिकारियों ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और प्रदेश वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। अटेवा की जिला संयोजक डॉ मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में बरेली के बैनर तले जिले के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारियों एकत्र हुए। इन्होंने सांसद छत्रपाल गंगवार और शहर से विधायक एवं प्रदेश के वन मंत्री पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना को यूपीएस के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया। अटेवा के जिला संयोजक डॉ मुनीष कुमार गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि एन पी एस/यू पी एस शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नहीं है, इसलिए यह स्वीकार नहीं हैं। और हम सब इसका पूर्णतया विरोध करते हैं तथा सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन की मांग करते हैं और यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमें ओ पी एस से आच्छादित नहीं कर देती। एक ही देश में दो तरह की पेंशन प्रणाली यह बिल्कुल न्यायोचित नही है।
उन्होंने कहा कि सीमा पर अपने जान की बाजी लगाए सैनिकों को ओ पी एस न देना और सांसदों विधायको मंत्रियों द्वारा खुद के लिए दो दो तीन तीन पुरानी पेंशन लेना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर जिले के प्रमुख संगठनों में एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस इज्जतनगर , उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बरेली, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश बरेली, टीचर्स सेल्फकेयर टीम (TSCT) उत्तर प्रदेश , प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश वि0 बी0 टी0सी0, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बरेली, यूनाइटेड शिक्षक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (यूटा), बेसिक उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट बरेली, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एशोसिएशन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ उत्तर प्रदेश बरेली, बरेली ट्रेड यूनियन्स, टी ई टी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश बरेली, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश बरेली, कर्मचारी कल्याण मंच बरेली कालेज , उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, नगर निगम आदि ने अपने शिक्षक एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।