ठिरिया खेतल में ग्राम जन चौपाल आयोजित
मीरगंज में उपजिला अधिकारी के निर्देशन में ठिरिया खेतल में ग्राम जन चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया गया और मुख्यमंत्री, कन्या सुमंगला, शादी अनुदान व पीएम-किसान योजनाओं की जानकारी दी गई।
➡️ ठिरिया खेतल में मीरगंज उपजिला अधिकारी द्वारा ग्राम जन चौपाल
➡️ ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागों से वार्ता के माध्यम से
➡️कन्या सुमंगला और शादी अनुदान सहित योजनाओं की जानकारी
➡️पेंशन से जुड़ी शिकायतों का समाधान
➡️ ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में जागरूक किया गया
➡️ क्षेत्रीय लेखपाल, बूथ अधिकारी और पंचायत सहायक उपस्थित रहे
➡️ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना,
➡️ राशन कार्ड और पीएम-किसान
जन माध्यम
करण पाल सिंह। मीरगंज।
मीरगंज उपजिला अधिकारी आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में ठिरिया खेतल में ग्राम जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सामने रखा, जिनका तुरंत निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान और सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं शामिल थीं। उपजिला अधिकारी ने ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूक किया।
ग्रामीणों ने राशन कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि / पेंशन ना मिलने से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराई। संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल, स्थानीय रोजगार सेवक, बूथ लेवल अधिकारी, पंचायत सहायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।