संस्कृति की समझ से संवरे भविष्य के संस्कार

मीरगंज के संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्कृति की समझ से संवरे भविष्य के संस्कार
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज के संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में आयोजन
➡️ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा परीक्षा संपन्न
➡️ मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व मेडल

करण पाल सिंह । जन माध्यम
मीरगंज (बरेली)।
भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन मीरगंज के संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शांतिकुंज हरिद्वार के जिला समन्वयक राजीव जौहरी, प्रमोद कुमार, लीलाधर शर्मा, केपी सिंह और राजेश कुमार ने विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। परीक्षा में कक्षा 8 की छात्रा अंशिका (पुत्री राकेश कुमार) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 12 के छात्र विकास कुमार (पुत्र राम आसरे) को द्वितीय और कक्षा 8 की छात्रा शिवांगी शर्मा (पुत्री शर्मेंद्र शर्मा) को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा कक्षा 12 के छात्र संजय (पुत्र हरनाम सिंह) व पवन गंगवार (पुत्र लालता प्रसाद) तथा कक्षा 11 के छात्र अनिल (पुत्र रंजीत सिंह) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रबंधक बाबा अरविंद गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता, उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार सहित शिक्षकगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति गहरी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।