शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, राजप्रकाश गंगवार बने जिला संगठन मंत्री

बरेली में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संगोष्ठी के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राजप्रकाश गंगवार समेत अन्य शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां मिलीं।

शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, राजप्रकाश गंगवार बने जिला संगठन मंत्री
HIGHLIGHTS:

• राजप्रकाश गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष के साथ जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

• उमेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष और अजय कुमार को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।

• मंडलीय मंत्री रुचि सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

जन माध्यम
रिछा, बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला कार्यकारिणी की ओर से आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के अध्यक्ष राजप्रकाश गंगवार को वर्तमान पद के साथ जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई।

संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह जीतू ने प्राथमिक विद्यालय बालपुर में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजप्रकाश गंगवार को नई जिम्मेदारी सौंपी।

इसके अलावा भोजीपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पडरी हल्वा में तैनात शिक्षक उमेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिसैया में तैनात शिक्षक अजय कुमार को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।

मंडलीय मंत्री रुचि सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और संघ के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह जीतू ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।