भाजपा-बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता

बहेड़ी में भाजपा और बसपा के कई कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अताउर रहमान ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा-बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए कई कार्यकर्ता
HIGHLIGHTS:

बहेड़ी में भाजपा और बसपा के कई कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक अताउर रहमान ने नवागत कार्यकर्ताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

नवागत सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम करने की बात कही।

जन माध्यम
बरेली बहेड़ी।
समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी में गुरुवार को क्षेत्र की सियासत में नए जुड़ाव देखने को मिले। विभिन्न गांवों से पहुंचे भाजपा और बसपा के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य और इरशाद अली नेता जी के नेतृत्व में पहुंचे नवागत कार्यकर्ताओं का सपा के प्रदेश महासचिव एवं बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विधायक अताउर रहमान ने कहा कि सपा में शामिल होने का फैसला लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि किसान खाद के लिए परेशान हैं और डीजल-पेट्रोल समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।

उन्होंने युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि नौकरी की तलाश में युवाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अताउर रहमान ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी लोग मिलकर सपा के लिए मेहनत करेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की दिशा में काम किया जाएगा। विधायक के इन विचारों को कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।

भाजपा एवं बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वालों में हरिओम शर्मा, रामपाल मौर्य, कमल मौर्य, हेमराज मौर्य, धर्मवीर कश्यप, नन्हे बाबू कश्यप, वीरेंद्र गिरी, मुकेश कुमार वाल्मीकि, जगपाल वाल्मीकि, ओमप्रकाश वाल्मीकि, अंशू वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, सरदार जगदीप सिंह सिद्धू, मदन लाल कश्यप, हरीश कुमार कश्यप, देवदत्त कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, गुड्डू कश्यप, जगन लाल कश्यप, बीटीसी हेमराज कश्यप, आनंद प्रकाश मौर्य, छत्रपाल मौर्य, प्रदीप मौर्य और राजेश मौर्य आदि शामिल रहे।

नवागत सदस्यों ने विधायक अताउर रहमान को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे पार्टी के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर, इरशाद अली नेता जी, बालिस्टर यादव, वारिस खां, हरीश वाल्मीकि, कौसर खां, रघुवीर बेलदार, राम अवतार श्रीवास्तव, तसलीम मंसूरी, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी और विधानसभा मीडिया प्रभारी विजय दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

अताउर रहमान वर्तमान में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हैं और 2023 में उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया था।