बरेली में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ

बरेली के सैंथल में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का धार्मिक माहौल में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रमज़ान के लिए विशेष और किफायती उमराह पैकेज लॉन्च किया गया।

बरेली में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ
HIGHLIGHTS:

➡️ सैंथल, बरेली में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ
➡️ कुरआन तिलावत और दुआ के साथ उद्घाटन समारोह
➡️ रमज़ान के लिए किफायती और सुविधाजनक उमराह पैकेज लॉन्च
➡️ ठहराव, परिवहन और वीज़ा सुविधा शामिल
➡️ सीमित सीटों के साथ बुकिंग शुरू
➡️ उलेमा-ए-किराम और गणमान्य लोगों की मौजूदगी

सरफराज़ खान/ जन माध्यम
सेंथल,बरेली। शहर में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का विधिवत शुभारंभ बड़े ही सादगीपूर्ण और धार्मिक माहौल में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मप्रेमी लोग और उलेमा-ए-किराम बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुरआन की तिलावत के साथ संस्था के शुभारंभ की घोषणा की गई और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

शुभारंभ समारोह में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स के प्रतिनिधि जुबैर बेग और मौलाना तौसीफ रजा ने बताया कि रमज़ान के मुकद्दस महीने को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से एक विशेष, किफायती और सुविधाजनक उमराह पैकेज लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज में जायरीनों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था, आरामदायक परिवहन, वीज़ा प्रक्रिया में सहयोग और अनुभवी मार्गदर्शकों की सेवाएं शामिल होंगी, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आगे बताया कि रमज़ान उमराह पैकेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है और सीमित सीटों के चलते इच्छुक लोग जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संस्था का उद्देश्य है कि जायरीनों को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और सुकून के साथ अल्लाह के घर की ज़ियारत कराई जाए। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर कदम पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस मौके पर दामाद-ए-क़ैद-ए-मिल्लत जनाब सलमान हसन सलमान मियां, राशिद मरकजी साहब, उस्मान साहब सहित कई अन्य उलेमा-ए-किराम और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए लाभकारी कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क और उम्मत की भलाई की दुआ की गई और इसी के साथ उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स के शुभारंभ समारोह का समापन हुआ।