भव्य स्वागत से गूंजा सलीम हैदर का कार्यालय
सैंथल में भाजपा नेता सलीम हैदर के कार्यालय पर आमिर जैदी का भव्य स्वागत नगर पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल
आमिर जैदी का भव्य स्वागत
फूल मालाओं से हुआ अभिनंदन
चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी
मुस्लिम समाज से भाजपा में आने की अपील
जन माध्यम
सैंथल। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते हैं वैसे वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होने लगती है और नेताओं के स्वागत में उमड़ती भीड़ माहौल को और गर्मा देती है। सैंथल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
भाजपा नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सलीम हैदर के कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष आमिर जैदी का भव्य स्वागत किया गया। उनके पहुंचते ही समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर और जिंदाबाद के नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया।
अपने स्वागत से अभिभूत आमिर जैदी ने कहा कि लोगों की मोहब्बत ने उनके दिल को छू लिया है। उन्होंने मुस्लिम समाज से भाजपा के साथ जुड़ने और विकास की धारा में भागीदार बनने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि सलीम हैदर आगामी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया