तेज रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी

बरेली के देवरनिया क्षेत्र में सड़क हादसे में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो साथी घायल हुए पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

तेज रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी
फाइल फोटो
HIGHLIGHTS:

सड़क हादसे में युवक की मौत

दो साथी गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जन माध्यम
बरेली। एक पल की रफ्तार ने हंसते खेलते जीवन को ऐसे थाम लिया कि पीछे सिर्फ आंसू और सन्नाटा रह गया। देवरनिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी 24 वर्षीय सौरभ शर्मा सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। वह अपने दोस्तों पंकज और अंशु के साथ मोटरसाइकिल से देवरनिया क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

वापसी के दौरान कटहरा ढाल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने सौरभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।