बहेड़ी में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के नारों से राष्ट्रमय हुआ माहौल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहेड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई, जहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में बहेड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
साईं सुधा वाटिका से शुरू हुई यात्रा शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जन माध्यम
बरेली बहेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष करते हुए आगे बढ़े।
तिरंगा यात्रा साईं सुधा वाटिका से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
यात्रा में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान अतुल गर्ग, हरवंश गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र सिंह राजू, अजय जायसवाल, बॉबी, जितेंद्र सक्सेना, चिंतामणि राठौर, आसे राम चौधरी, गजेंद्र सिंह ठाकुर, सुदेश सिंह, दिनकर गुप्ता, तरुण कालरा, हेमंत गुर्जर, लाल सिंह चौहान, रमेश सिंह, इंद्रजीत सिंह बग्गा, सचिन प्रजापति, अवधेश सक्सेना, महेश शर्मा, रूप किशोर गंगवार, मनोज गंगवार, खजान सिंह, मोहित वाल्मीकि, यशपाल राठौर, सरदार जसवीर सिंह, अर्जुन गुप्ता, आकाश गौर, मुकुल गुप्ता, सुनील रस्तोगी, सतीश राठौर, चंद्रपाल एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहीद स्मारक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के माध्यम से राष्ट्र एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।