आयोजन : वंदे मातरम के 150 वर्ष पर आदर्श कंपोजिट स्कूल अभयपुर में हुए प्रोग्राम, लहराए तिरंगा।

म्यूजिकल कांस्टेंट और वंदे मातरम गायन तिरंगा राखी का हुआ आयोजन। बीईओ ने की सरहाना।

आयोजन : वंदे मातरम के 150 वर्ष पर आदर्श कंपोजिट स्कूल अभयपुर में हुए प्रोग्राम, लहराए तिरंगा।
आदर्श विघालय में आयोजित कार्यक्रम मे शामिल बच्चे और अध्यापक ।
HIGHLIGHTS:

अभयपुर स्कूल में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।

विद्यार्थियों ने म्यूजिकल कार्यक्रम, वंदे मातरम गायन और तिरंगा राखी गतिविधि में हिस्सा लिया।

बीईओ जगदीश कुमार ने विद्यालय और प्रधानाध्यापक विनोद कुमार वर्मा के प्रयासों की सराहना की।

जन माध्यम
देवरनियां, बरेली ।
ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के आदर्श सीयूपीएस विघालय अभयपुर में मंगलवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष  होने पर के उपलक्ष्य में विघय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की अगुवाई में   विद्यालय में म्यूजिकल कांस्टेंट और वंदे मातरम गायन और तिरंगा राखी आदि प्रोगाम आयोजित किए गए।‌ इसमें अध्यापकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर हिस्सा लिया, और हाथों में तिरंगा लेकर लहराए।
इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ दमखोदा बरेली के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा सभी स्टाफ और बच्चों के कार्यों की सराहना की,और शुभकामनाएं दी।
इधर विनोद वर्मा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम की ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदीश कुमार ने सरहाना की है। उल्लेखनीय रहे, कि बेहतर व्यवस्था और शिक्षण कार्य की वजह से ही सीयूपीएस अभयपुर को आदर्श विघालय का दर्जा मिला है।
फोटो--- कार्यक्रम में शामिल बच्चे और अध्यापक।
" शिक्षक विनोद वर्मा के प्रयास से अभयपुर स्कूल ब्लॉक में‌ एक सदवच छवी का स्कूल है। इससे स्कूल के साथ ब्लॉक का भी नाम रोशन होता है।
--- जगदीश कुमार, बीईओ रिछा ब्लॉक