अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
मीरगंज परौरा के स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला-भाषण से लूटा दिल, सबको रुलाया-हंसाया।
➡️ दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अद्भुत कला-प्रतिभा
➡️ इच्छा, गुंजन, खुशी, जुबीन ने जीता दिल
➡️ चित्रकला और भाषण में शानदार प्रदर्शन
➡️ दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश
➡️ भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक को सम्मान
कर्ण पाल सिंह / जन माध्यम
मीरगंज,बरेली। क्षेत्र में स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा 11 की छात्रा इच्छा चौहान, गुंजन, खुशी व कक्षा 8 के छात्र जितेंद्र, हेमंत, कार्तिक गंगवार, अंकुर गंगवार ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर दिव्यांग जनों के प्रति अपनी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया इसके अलावा कक्षा 11 की छात्रा जुबीन ने भाषण में भी भाग लिया और दिव्यांग जनों के अधिकारों और उनकी जरूरत के बारे में अपने विचार प्रकट किय कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने बताया की आज दिव्यांग को समाज में सम्मान और समर्थन की अत्यंत आवश्यकता है वही कॉलेज के निदेशक पंकज गंगवार ने कहा कि दिव्यांगों को अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज को प्रेरित करना चाहिए कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर सत्यवीर गंगवार ने कहा कि दिव्यंयाँगता एक सामान्य बात और यह किसी को भी हो सकती है लेकिन दिव्यांगजनों को समाज में समान रूप से सम्मिलित किया जाना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है उन्हें आत्मनिर्भर बनाना,रोजगार दिलवाना, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस तब पूर्ण माना जाएगा इसी दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अध्यापक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बरेली को उपहार देकर सम्मानित किया कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक राकेश पाठक, रेवती नंदन, लाल बहादुर संजीव नूतन लाल, लक्ष्मण स्वरूप, योगेंद्र गंगवार, सुरेंद्र, कमल, सुनीता, नीलम, अंशु, देवेश, अनुज, रवि, यशपाल, प्रेम प्रकाश, महिपाल,सुभाष, नरदेव, आदि कार्यक्रम प्रभारी राजेश गंगवार ने मंच का संचालन किया