मीरगंज उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ को किया गया सम्मानित
मीरगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण में बूथ पर 100% काम करने वाले 8 BLO को उप जिला अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
➡️ मीरगंज में 8 BLO ने किया 100% SIR कार्य
➡️ SDM आलोक कुमार ने दिया प्रशस्ति पत्र
➡️ सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र हुए सम्मानित
➡️ तहसीलदार-नायब तहसीलदार रहे मौजूद
➡️ मतदाता सूची पुनरीक्षण में शानदार प्रदर्शन
कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम
मीरगं। बरेली 119 विधानसभा मीरगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने बूथ पर उत्कृष्ट रूप से अपने बूथ का 100% कार्य पूर्ण करने वाले आठ बी एल ओ को उपजिला अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं बुकें देकर सम्मानित किया गया सम्मानित किए गए बी एल ओ अमित कुमार सहायक अध्यापक, सौरभ कुमार पांडे सहायक अध्यापक, मोहम्मद ताहिर सहायक अध्यापक, भोपत सिंह सहायक अध्यापक, गौरव कुमार सिंह सहायक अध्यापक, सुरेश चंद्र वर्मा शिक्षामित्र, राधेश्याम शिक्षामित्र, सौरभ सक्सेना सहायक अध्यापक, को सम्मानित किया गया इस अवसर पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, नन्हेंलाल राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।