हादसा: कार खाई में पलटी भाई-बहन की मौत, चार घायल

हादसा: कार खाई में पलटी भाई-बहन की मौत, चार घायल

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से लौअ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गई, जिसमें भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई और परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे की बजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के भंडसर निवासी 30 वर्षीय मुन्ने अपनी बड़ी बहन खुशनुमा से मिलने हल्द्वानी गए थे। आज सुबह वह कार से वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार तड़के चार बजे के समय हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेथल रोड पर कर्बला के निकट पहुंचीं चालक का नींद की झपकी आ गई, कार अनियंतत्रित होकर खाई में गिर कर पलट गई। जिससे कार में सवार मुन्ने उनकी 30 वर्षीय बहन मुस्कीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक युनुस, मुन्ने के भाई मेंहदी हसन, बन्ने बख्श और उनकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती

जैसे ही हादसा हुआ घायलों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों केशव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में शोक का माहौल

हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मुन्ने की पत्नी बबली का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया।