स्वालेनगर में दीवार गिरने से बच्चे समेत चार घायल
बरेली के स्वालेनगर में तेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वालेनगर में तेज आंधी-पानी के दौरान पड़ोसी की दीवार गिर गई।
हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
जन माध्यम
बरेली। थाना किला क्षेत्र के स्वालेनगर लाइन पार नई बस्ती में गुरुवार सुबह तेज आंधी-पानी के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।
परिजनों के मुताबिक, सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान पड़ोसी मनोहर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार की चपेट में आने से पान कुमारी (45), पत्नी होरीलाल, उनकी 12 वर्षीय बेटी डौली तथा इंद्रजीत की पांच वर्षीय बेटी परी और दो वर्षीय बेटी नायरा घायल हो गईं।
हादसे के बाद परिजनों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर वैभव शुक्ला ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कराया। फिलहाल चारों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि तेज आंधी-पानी के दौरान अचानक दीवार गिरने से हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हलचल मच गई। हादसे में घायल बच्चों को लेकर परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।