अनोखी पहल: एसपी ट्रैफिक में जारी किया हेल्पलाइन नंबर
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए एसपी ट्रैफिक की ये नई पहल है। जिसके माध्यम से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।शहर की जनता को इस ट्रैफिक हेल्पलाइन से कई और फायदे भी मिलेंगे। पुलिस लाइन में गुरुवार को ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई।
बरेली। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है। स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए एसपी ट्रैफिक की ये नई पहल है। जिसके माध्यम से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।शहर की जनता को इस ट्रैफिक हेल्पलाइन से कई और फायदे भी मिलेंगे। पुलिस लाइन में गुरुवार को ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बरेली में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इस ट्रैफिक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है।
जिसके माध्यम से लोगों को फोन या मैसेज करने से समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ये ट्रैफिक हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगा। जिसे नगर निगम में स्थापित आईसीसीसी से जोड़ा गया है, ताकि सीसीटीवी के माध्यम से शहर के ट्रैफिक पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने कहा कि बरेली के लोगों को भी बेहतर सिविक सेंस अपनाने की जरूरत है। कई बार लोगों के गलत डायरेक्शन की वजह से भी जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लोग न सिर्फ रांग साइड में चलते हैं, बल्कि अकसर पूरी रोड ही बंद कर देते हैं। इससे सामने से आने वाले व्हिकल को रास्ता नहीं मिल पाता है। नतीजे में दोनों तरफ के व्हिकल आमने-सामने आ जाते हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
इसका उपाय पूछे जाने पर एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने कहा कि नागरिकों को जिम्मेदार बनना होगा। साथ ही उन्होंने इस सब्जेक्ट को बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ाने पर भी जोर दिया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के नागरिग बनेंगे। वह रोड पर सही तरीके से चलें इसका सेंस बचपन में ही डेवलप किए जाने की जरूरत है।
वहीं एसपी ट्रैफिक ने बताया अगर किसी को भी कोई दिक्कत हो तो
वॉट्सऐप, फेसबुक, X और फोन से होगा ट्रैफिक संबंधी समस्या का समाधान:
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने बताया कि ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 0581,2565758 है और कॉल या वॉट्सऐप के लिए 9760160112 नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही फेसबुक और एक्स पर भी लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं। फेसबुक पर ट्रैफिक पुलिस ने फेसबुक पेज बनाया है। अगर लोग फेसबुक से जुड़ना चाहते हैं, उसके लिए उनको traffic-helpline Bareilly और X पर @trfhelplinebry है।
ट्रैफिक हेल्पलाइन अटेंडेंट और ट्रैफिक हेल्पलाइन ब्रॉडकास्टर
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम किया करेगी। जिसका संचालन आईसीसीसी स्थित यातायात नियंत्रण कक्ष द्वारा किया जाएगा। जिसमें तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी जो शिकायतकर्ता की कॉल अटेंड करेगी जिसको "ट्रैफिक हेल्पलाइन अटेंडेंट" पुकारा जाएगा। पुरुष पुलिसकर्मी, जिसको "ट्रैफिक हेल्पलाइन ब्रॉडकास्टर" पुकारा जाएगा। जो शिकायत को संबंधित को भेजकर समस्या का समाधान करेंगे।
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर से इन समस्याओं से भी मिलेगी निजात:
-
जाम की समस्या के अलावा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए भी टोल फ्री नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
- किसी तरह की शिकायत या फीडबैक दिया जा सकता है।
- ट्रैफिक जाम की जानकारी दी जा सकती है।
- एक्सीडेंट की सूचना दी जा सकती है।
- अपने वाहन की चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- अतिक्रमण संबंधी जानकारी दी जा सकती है।
- अवैध पार्किंग संबंधी जानकारी दी जा सकती है।
- नो एंट्री में वाहनों के प्रवेश के संबंध में भी जानकारी दी जा सकती है।
- ट्रैफिक सिग्नल की समस्या के संबंध में जानकारी दी जा सकती है।
- आपातकालीन स्थिति में बड़ी दुर्घटनाओं में घायलों के संबंध में जानकारी दी जा सकती है।