ये ट्रेन हादसे से बाल-बाल बची, इंजन से उठता धुआं देख मचा हड़कंप, जाने मामला...

ये ट्रेन हादसे से बाल-बाल बची, इंजन से उठता धुआं देख मचा हड़कंप, जाने मामला...

बरेली। बरेली सिटी से काशीपुर जाने वाली डेमू ट्रेन सोमवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन के पिछले इंजन से अचानक धुआं उठने और डीजल रिसाव होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना बिलवा और नगरिया कला स्टेशन के बीच की है। जहां लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और इंजन के डीजल टैंक की मरम्मत की। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि समय रहते आग को काबू कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली-काशीपुर डेमू ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठा था। डीजल रिसाव की मरम्मत के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।