शाही में बिजली विभाग का शिविर, 43 उपभोक्ताओं ने चुकाए बिल

शाही में बिजली विभाग ने विशेष शिविर आयोजित किया। 43 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किए और 31 के कनेक्शन काटे गए।

शाही में बिजली विभाग का शिविर, 43 उपभोक्ताओं ने चुकाए बिल
HIGHLIGHTS:

➡️ शाही में बिजली विभाग का विशेष शिविर आयोजित
➡️ 43 उपभोक्ताओं ने कुल 2,02,315 रुपये बिल जमा किए
➡️ 31 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए
➡️ अवर अभियंता ने भविष्य में नियमित शिविर का भरोसा दिया

दीनानाथ कश्यप । जन माध्यम

शाही (बरेली)। शाही में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा और बकाया राशि वसूली के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक के सामने, गल्ला गोदाम के पास आयोजित किया गया और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

शिविर में 43 उपभोक्ताओं ने कुल 2,02,315 रुपये का बिजली बिल जमा किया। वहीं 31 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ये कनेक्शन बिना बिल जमा किए दोबारा जोड़े गए, तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अवर अभियंता रामदेव बर्मा, टीजी 2 सौरभ राजपूत, पवन कुमार, राजेंद्र पाल, अजीम अंसारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

अवर अभियंता रामदेव बर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज शाही में आयोजित शिविर में 43 उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर समय पर भुगतान का उदाहरण प्रस्तुत किया।