बरातियों ने दुकानदार को पीटा
शाही के बड़ा बसावनपुर में बराती ने दुकानदार सत्यवीर पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर आरोपी को चेतावनी दी।
➡️ बड़ा बसावनपुर में बराती ने दुकानदार को लाठी-डंडों से मारा
➡️ विरोध करने पर बरातियों ने गाली और धमकी दी
➡️ पीड़ित सत्यवीर की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की
➡️ घटना में दुकानदार को अंदरूनी चोटें आई
➡️ आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दुकानदार को बचाया
➡️ पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी और कार्रवाई का आश्वासन
➡️ घटना शाही–शेरगढ़ रोड पर हुई
जन माध्यम
शाही। शाही थाना क्षेत्र के बड़ा बसावनपुर गांव में 5 जनवरी को एक दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया। किराणा स्टोर संचालक सत्यवीर, पुत्र पुरन लाल ने बताया कि उनकी दुकान शाही–शेरगढ़ रोड पर स्थित है।
सत्यवीर के अनुसार बराती हरी नंदन, पुत्र राजपाल निवासी गिरधारीपुर थाना इज्जतनगर बरेली अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उत्पात मचा रहे थे। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो बरातियों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बराती सत्यवीर पर लाठी-डंडों और घूसों से हमला करने लगे।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दुकानदार को बचाया। आरोप है कि जाते समय बरातियों ने सत्यवीर को जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में पीड़ित के अंदरुनी चोटें आई हैं।
सत्यवीर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाही थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि पुलिस घटना की गंभीरता से जाँच कर रही है और आरोपीयों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।