नारी शक्ति का उत्सव
सप्तशक्ति संगम, नारी शक्ति, सेंथल समाचार, बरेली न्यूज, महिला जागरण कार्यक्रम
➡️ सेंथल में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
➡️ नारी आत्मसम्मान और सामाजिक दायित्वों पर जोर
➡️ मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन
➡️ रानी लक्ष्मीबाई व सामाजिक विषयों पर मंचन
➡️ 250 से अधिक माताओं-बहनों की सहभागिता
सप्तशक्ति संगम में आत्मसम्मान, परिवार और समाज निर्माण पर मंथन
डेस्क/ जन माध्यम
सेंथल।बरेली। सेंथल लक्ष्मीबाबा माधव दास सरस्वती शिशु मंदिर, ग्वारी में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम ने समाज परिवर्तन और नारी जागरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति में आत्मगौरव की भावना जागृत करना और सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों के प्रति चेतना उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्नेहलता गंगवार, ब्लॉक प्रमुख दमखोदा एवं मुख्य वक्ता स्वाति कुमार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनीता गंगवार, ग्राम प्रधान ग्वारी ने की, जबकि नीलम गंगवार विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि स्नेहलता गंगवार ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण में नारी कीयू भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं से सामाजिक नेतृत्व की अपील की। मुख्य वक्ता स्वाति कुमार ने भारत के विकास में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई के चरित्र और मोबाइल के दुष्परिणामों पर आधारित मंचन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। विशिष्ट माताओं का सम्मान किया गया और एकल परिवार की चुनौतियों पर भी विचार रखे गए। नारीशक्ति ने अपने सामर्थ्य के जागरण का संकल्प लिया और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक माताएं और बहनें उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन की सार्थकता और प्रभावशीलता स्पष्ट हुई।