झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सनातनी मेले का शुभारंभ

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सनातनी मेले का शुभारंभ
HIGHLIGHTS:

1. भक्ति पूर्ण रचनाओं को सुनकर जमकर झूमे सनातनी

बरेली। भारतीय नव वर्ष अर्थात नव संवत्सर के उपलक्ष में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। शनिवार को सनातनी मेले का शुभारंभ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने किया। ढोल नगाड़े बजाकर आयोजनों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेले के तीसरे दिन माधवास रॉक बैंड द्वारा प्रस्तुत भक्ति पूर्ण और संगीतमय भजनों की धुनों पर सनातनी जमकर झूमे।

इस दौरान मेले में आए लोगों ने जहां जमकर खरीदारी की, वही खाने पीने के स्टालों पर भी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दिन में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों में भी छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर देकर सम्मान प्राप्त किया। मेले के तीसरे दिन बड़ी संख्या में शहर वासियों ने उपस्थित होकर मेले का आनंद लिया। इससे पूर्व मेले में आए लोगों ने भारतीय संस्कृति से सराबोर रचनाओं का भी आनंद लिया। 

आनंद लेने वालों में मनोज दीक्षित, भावेश अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, अनुपम खंडेलवाल, मुकेश जैन, दिनेश गोयल, सुबोध गुप्ता, रमेश जैन, सुबोध दीक्षित, रोहित जिंदल, अमित भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल रहे।