मीरगंज में पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र गंगवार का दौरा, शिक्षकों से किया संवाद

मीरगंज में पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र कुमार गंगवार ने विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की

मीरगंज में पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र गंगवार का दौरा, शिक्षकों से किया संवाद
HIGHLIGHTS:

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी का मीरगंज दौरा

विद्यालयों में शिक्षकों से की मुलाकात

शिक्षकों की समस्याएं सुनी

एमएलसी चुनाव को लेकर मांगा सहयोग

जन माध्यम

मीरगंज।बरेली। शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को समझने और शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र कुमार गंगवार ने मीरगंज क्षेत्र का दौरा किया।

20 अप्रैल 2026 को हुए इस दौरे के दौरान उन्होंने मीरगंज तहसील के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, सूरज पब्लिक इंटर कॉलेज, कमला देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज और स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान डॉ. गंगवार ने शिक्षकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए प्रयास का आश्वासन दिया।

उन्होंने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शिक्षकों से सहयोग और समर्थन की अपील भी की।

इस दौरान उनके साथ हेमंत कुमार, राजकुमार गंगवार, संतोष कुमार, रेवती नंदन और राजेश गंगवार सहित कई शिक्षक साथी मौजूद रहे।