लखनऊ अग्निकांड के पीड़ित बच्चों को नवाबगंज में श्रद्धांजलि

लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में नवाबगंज में कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ अग्निकांड के पीड़ित बच्चों को नवाबगंज में श्रद्धांजलि
HIGHLIGHTS:

लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि।

डॉ. आशुतोष गंगवार के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च।

अशोक चौक पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को किया याद।

जन माध्यम
 सैंथल/नवाबगंज।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में मंगलवार को नवाबगंज में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार के नेतृत्व में आयोजित कैंडल मार्च माया अस्पताल से शुरू होकर अशोक चौक तक पहुंचा। मार्च में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हिस्सा लिया।

अशोक चौक पर पहुंचकर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि लखनऊ की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मासूम बच्चों की असमय मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए सुरक्षा मानकों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी आशुतोष, चेयरमैन प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष केशव महाजन, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय एडवोकेट, प्रशंसा शर्मा, रोशनी गंगवार, राजीव गुप्ता, राम प्रकाश गंगवार, सोनू राठौर, उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।