किला उपकेंद्र पर शराब पार्टी कांड में सस्पेंस ?
बरेली किला 11 KV उपकेंद्र पर शराब पार्टी का वायरल वीडियो! अधिशासी अभियंता सोते रहे, चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने तुरंत जांच के आदेश दिए। लापरवाही बेनकाब!
➡️ किला 11 KV उपकेंद्र पर चलती रही शराब पार्टी
➡️ वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, सोशल मीडिया पर आग
➡️ अधिशासी अभियंता ने की अनदेखी, कोई कार्रवाई नहीं
➡️ चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश जागे → तुरंत जांच कमेटी के आदेश
➡️ अधीक्षण अभियंता शहर को दी गई जांच की जिम्मेदारी
➡️ बड़े अफसर न आते तो मामला दब जाता, दोषी बच जाते
➡️ जनता सवाल: बिजली गुल, अधिकारी पार्टी में मस्त?
वरिष्ठ अफसरों की सतर्कता से खुला मामला विभागीय लापरवाही ने बिजली तंत्र की पोल खोल दी
जन माध्यम
बरेली।ऊर्जा विभाग के खेल भी अजीब है,जहाँ एक तरफ लाखों उपभोक्ता अंधेरे में बिजली का इंतज़ार करते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ 11 केवी किला उपकेंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर शराब की दावतें उड़ती रहें… और ऊपर बैठे कुछ अधिकारी चुपचाप आँख मूँदकर बैठे रहें।सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिस अधिशासी अभियंता 11 केवी वर्टिकल को सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी, वे ही सबसे आख़िर में जागे।मानो किसी ने उनके कंधों पर हाथ रखकर झकझोरा हो उठिए साहब! विभाग आपकी चुप्पी से बर्बाद हो रहा है! उसके बाद
तेज़-तर्रार चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश, जिनकी सख्ती और ईमानदारी इस बार विभाग की छवि को बचाने के लिए तुरंत अधीक्षण अभियंता शहर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए अगर बड़े अधिकारी हस्तक्षेप न करते, तो यह मामला भी फाइलों की भीड़ में खो जाता वायरल वीडियो हर अखबार में छपा…सोशल मीडिया पर हज़ारों लोगों ने प्रश्न उठाए…शहर में चर्चा गूंजने लगी उपकेंद्र पर शराब पार्टी! और अधिकारी सो रहे हैं?लेकिन वर्टिकल के अधिशासी अभियंता की तरफ़ से कार्रवाई?सन्नाटा।मौन।
एक ऐसी चुप्पी, जो खुद एक गुनाह जैसी लगती है।यह एक दर्दनाक सच्चाई है,अगर बड़े अधिकारी ऊपर से कड़े निर्देश न देते, तो शायद यह जांच भी न होती। शायद दोषी कर्मचारी आज भी हँसते हुए ड्यूटी करते मिल जाते।क्या यही व्यवस्था हम जनता को मिली है?
चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश जिन्होंने व्यवस्था को झकझोरकर खड़ा कर दिया ज्ञान प्रकाश ने जैसे ही मामले की गंभीरता देखी, तुरंत अधीक्षण अभियंता को जांच कमेटी गठित करने का आदेश दिया।