बहेड़ी में बीएलओ सम्मानित
बहेड़ी में समय से पहले 100% SIR कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर व तहसीलदार ने सॉल-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
➡️ समय से पहले 100% SIR कार्य पूरा
➡️ बीएलओ को सॉल-पत्र देकर सम्मान
➡️ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर की प्रशंसा
➡️ तहसीलदार भानु प्रताप ने दी बधाई
➡️ निष्ठा और मेहनत का शानदार उदाहरण
➡️ बहेड़ी में लोकतंत्र को मिली मजबूती
समय से पहले सौ प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने किया सम्मानित
जन माध्यम
बरेली। विधानसभा बहेड़ी–118 में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को आज सम्मानित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट,उप जिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर और तहसीलदार भानु प्रताप ने उन सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं सॉल उड़ाकर सम्मानित किया, जिन्होंने निर्धारित समय से पहले ही सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि बीएलओ द्वारा किए गए इस समर्पित प्रयास ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को न केवल समय पर, बल्कि पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बुनियादी हिस्सा है, इसलिए इसकी प्रत्येक चरण में शुद्धता, तत्परता और जिम्मेदारी अनिवार्य है। तहसीलदार भानु प्रताप ने भी बीएलओ की मेहनत और कार्यकुशलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक कर्मचारी को इसी तरह निष्ठा और लगन से कार्य करते हुए अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उनकी मेहनत ही मतदाता सूची को अद्यतन, सही और विश्वसनीय बनाती है, जो आगामी चुनावों की सुगमता और पारदर्शिता का आधार है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ की यह उपलब्धि सिर्फ प्रशासनिक कार्य का हिस्सा नहीं, बल्कि बहेड़ी क्षेत्र के लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से न केवल व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि मतदाताओं तक सही सूचना और अधिकारों की पहुंच भी सुनिश्चित होती है।
सम्मान समारोह में उपस्थित सभी कर्मियों को आगे भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।