हैवानियत : पांच साल की मासूम के साथ दूसरे समुदाय के  युवक ने की दरिंदगी

हैवानियत : पांच साल की मासूम के साथ दूसरे समुदाय के  युवक ने की दरिंदगी
HIGHLIGHTS:

1. गांव में तनाव, पुलिस तैनात
2. पुलिस ने आरोपी को‌ देर रात पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
3. किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा, हालत गंभीर

Bareilly News: वूहस्पतिवार देरशाम कक्षा एक में पढने वाली कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर के पास बच्चों के साथ सरकारी स्कूल पर खेल रही थी, उसी समय गांव का ही दूसरे समुदाय का 40 वर्षीय युवक अकिल अहमद पुत्र जमील अहमद ने मौका पाकर किशोरी को टाफी दिलाने के बहाने एकान्त में बुलाया और स्कूल के पास बना शैचालय में खींच कर ले गया और किशोरी के मुंह कपड़े से बन्द कर दरिंदगी की। यह घटना वूहस्पतिवार देरशाम की बताई जा रही है। ग्रामिणों ने बताया किशोरी बेहोश हो गई।

आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। किशोरी को जब होश आया तो घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले किशोरी के पिता कोतवाली पहुंचे तो घटना के बारे बताया। पिता की से तहरीर लेकर किशोरी को बरेली जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दो समुदाय से जुडा होने के वजह से गांव में दोनों सामुदायिक के बीच तनाव है। आरोपी दूसरे समुदाय का होने पर गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी है। घटना के बाद भीड आरोपी के घर हमला करने की कोशिश में थी, मगर उन्हें पुलिस ने समझा दिया।

कोतवाली में भी परिजनों ने किया हंगामा

घटना के बाद जब परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली देवरनियां पहुंचे, तो पहले तो पुलिस ने उनकी सुनी नहीं, जब उन्होंने हंगामा किया और नेताओं के फोन आए तब पुलिस हरकत में आई और देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। 

पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

घटना के बाद आला अफसरों को भी सूचना दी गाई,और देवरनियां पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक अकील को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को रोहिली मोड के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में भी गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।