शीशगढ़ के स्कूलों में हुआ बाल दिवस पर मेले का आयोजन

शीशगढ़ के कई स्कूलों में बाल दिवस पर मेले व कार्यक्रम हुए। बच्चों ने खेल, डांस और स्टॉल लगाकर खूब आनंद लिया। लोटस स्कूल में क्राइम इंस्पेक्टर ने मेले का उद्घाटन किया।

शीशगढ़ के स्कूलों में हुआ बाल दिवस पर मेले का आयोजन
HIGHLIGHTS:

➡️ शीशगढ़ के स्कूलों में बाल दिवस मेला आयोजित
➡️ डोरी लाल स्कूल में खेल प्रतियोगिताएँ और सम्मान
➡️ एक्सीलेंट एकेडमी में बच्चों के डांस कार्यक्रम
➡️ लोटस इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्राइम इंस्पेक्टर ने उद्घाटन किया
➡️ बच्चों ने स्टॉल लगाकर पकौड़ी–चाउमीन जैसी चीजें बेचीं

मुनीश कुमार / जन माध्यम

शीशगढ़।बरेली। शीशगढ़ में प्रथमिक विद्यालय एवं प्राइवेट स्कूलों में बाल दिवस के अवसर मेले का आयोजन किया गया जिसमें डोरी लाल स्कूल में छात्रों ने खेल प्रतियोगताओं में खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें स्कूल प्रबंधन की तरफ से सफलता हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया वही कस्बे के एक्सीलेंट एकेडमी में बच्चों ने डांस का आयोजन हुआ जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने डांस कर मन मोह लिया और लोटस इंगलिश मीडियम स्कूल में थाना शीशगढ़ के क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार चीफ गेस्ट बने और फीता काट कर मेले का शुभारंभ  किया मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया और टिक्की , बतासे,टॉफी , खिलौने,आदि  लेकर बच्चों ने खूब आनंद लिया जिस अवसर छात्रों ने स्कूल में ही खुद की दुकानें लगा कर पकौड़ी, चाउमीन, कॉफी आदि स्टाल पर लगाई जहां अध्यापकों ने बच्चों की खूब प्रशंशा की जिस अवसर छात्रों के परिजन एवं स्कूल मैनेजर विपिन सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा l