सूफी संत हज़रत सैयद मोहम्मद मियां वामिक़ी का इंतकाल, शहर में शोक

बरेली के प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत सैयद मोहम्मद मियां वामिक़ी का इंतकाल, खानकाह-ए-वामिक़िया में कल सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

सूफी संत हज़रत सैयद मोहम्मद मियां वामिक़ी का इंतकाल, शहर में शोक
सैयद मोहम्मद मियां वामिक़ी
HIGHLIGHTS:

प्रसिद्ध सूफी संत का इंतकाल, शहर में शोक

खानकाह-ए-वामिक़िया में कल होगा सुपुर्द-ए-खाक

जनाजे की नमाज खानकाह या दरगाह पर अदा होगी

अकीदतमंदों से दुआ-ए-मग़फिरत की अपील

हसीन दानिश। जन माध्यम

बरेली। शहर की रूहानी फिजा को उस समय गहरा सदमा लगा, जब प्रसिद्ध सूफी संत और खानकाह-ए-वामिक़िया के सज्जादा नशीन हज़रत सैयद मोहम्मद मियां वामिक़ी का इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से अकीदतमंदों और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि हज़रत सैयद मोहम्मद मियां वामिक़ी, डी7 न्यूज के प्रधान संपादक सैय्यद सलमान के ताया थे। उनके निधन पर शहर भर के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके लिए दुआ-ए-मग़फिरत की जा रही है।

हज़रत का जनाजा कल सुबह 8 बजे खानकाह-ए-वामिक़िया में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जनाजे की नमाज खानकाह-ए-वामिक़िया या हज़रत शाहदाना वली की दरगाह पर अदा की जाएगी।

इस मुश्किल घड़ी में सभी अकीदतमंदों, दोस्तों और शुभचिंतकों से गुज़ारिश की गई है कि वह हज़रत के लिए दुआ-ए-मग़फिरत करें और उनके लिए ईसाले सवाब करें।

हज़रत के इंतकाल के बाद शहर की विभिन्न खानकाहों से जुड़े लोग ताजियत के लिए खानकाह-ए-वामिक़िया पहुंच रहे हैं। खानकाह-ए-नियाजिया और खानकाह-ए-सकलेनिया से जुड़े सज्जादा नशीन भी परिवार से मुलाकात कर सब्र की दुआ दे रहे हैं।

अल्लाह ताला मरहूम को जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और उनके परिजनों को सब्र-ए-जमील अता करे। आमीन।