मासूम चेहरों पर लौटी मुस्कान
टास्क फोर्स ने 255 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया, योगी सरकार का मिशन 2027 तेज़।
➡️ टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: 173 प्रतिष्ठानों पर छापे
➡️ अप्रैल–नवंबर में 245 बच्चे और अभियान के पहले दिन 10 बच्चे अवमुक्त
➡️ 14 वर्ष से कम आयु के 4 मासूम खतरनाक श्रम से मुक्त
➡️ बाल श्रम पर श्रम विभाग की चेतावनी: मिले तो सीधी कार्रवाई
➡️ 249 मामलों में कार्रवाई, 56 मुकदमों की सुनवाई जारी
➡️ बरेली CM डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में शीर्ष स्थान पर
टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई 255 मासूम अवमुक्त, योगी सरकार का मिशन 2027 तेज़
जन माध्यम
बरेली। बाल श्रम के खिलाफ एक सख्त, संवेदनशील और मानवीय अभियान ज़ोर पकड़ चुका है। योगी सरकार के 2027 तक पूरे प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को सच करने के लिए श्रम विभाग ने लगातार कार्रवाई का रफ्तार बढ़ाया है। जिले में चल रहा यह अभियान सिर्फ छापेमारी नहीं, बल्कि मासूम बचपन को सही रास्ता देने का एक मानवीय प्रयास बन चुका है।
अप्रैल से नवंबर के बीच श्रम विभाग की टास्क फोर्स ने 173 से अधिक प्रतिष्ठानों में छापे मारकर 245 बच्चों को मुक्त कराया इनमें चार बच्चे सिर्फ 14 वर्ष से कम उम्र के थे। इनमें से एक बच्चे को तत्काल शैक्षिक पुनर्वासन से जोड़ा गया, ताकि उसकी ज़िंदगी फिर से पटरी पर लौट सके। 1 से 15 दिसंबर तक चल रहे विशेष अभियान के पहले ही दिन 10 बच्चों को अवमुक्त कराया गया। हर अवमुक्त बच्चे के चेहरे पर लौटती मुस्कान इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता बन गई है।
सहायक श्रमायुक्त बाल गोविंद ने साफ चेतावनी दी है किसी भी प्रतिष्ठान में बाल या किशोर श्रमिक मिला तो सीधी कानूनी कार्रवाई होगी। अभी तक 249 मामलों में कार्रवाई, 56 मुकदमों में सुनवाई, और 23 मामलों में कोर्ट द्वारा 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। बाकी मामलों में जांच जारी है। जन जागरूकता यात्रा, संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान भी चला रहा है। उद्देश्य सिर्फ छापेमारी नहीं, बल्कि समाज में यह संदेश बैठाना है कि बाल श्रम अपराध है, और बच्चे मजदूर नहीं भविष्य की नींव हैं।
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बरेली ने प्रदेश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 521000 पंजीकृत श्रमिक, 180000 ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज ये आंकड़े बताते हैं कि बरेली श्रम विभाग सिर्फ कार्रवाई नहीं कर रहा, बल्कि श्रमिक कल्याण और पुनर्वासन में प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है।