नवाबगंज ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न, 2 करोड़ के विकास प्रस्तावों पर बनी सहमति
बरेली के नवाबगंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की समीक्षा और 2 करोड़ के नए प्रस्तावों पर चर्चा
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित
2 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों पर चर्चा
जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
सरफराज़ खान। जन माध्यम
नवाबगंज।बरेली। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए नवाबगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। करीब 2 करोड़ रुपये के नए प्रस्तावों पर विचार कर उन्हें आगे बढ़ाने की सहमति बनी।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रज्ञा अनुज गंगवार भी मंच पर उपस्थित रहे।
विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। वहीं जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी (BDO), सहायक विकास अधिकारी (ADO) सहित धर्मपाल गंगवार, राजेश सागर, गेंदल गंगवार, धर्मेंद्र सक्सेना, द्वारिका प्रसाद, राजेश गंगवार, राजू हिंदुस्तानी, धर्मेंद्र गंगवार, गुड्डू और विभिन्न मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।