बरेली में ट्रैफिक मिले एसी हेलमेट और नई बाइकें, एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी चौराहे पर किया वितरण
1. अब पुलिसकर्मी बेहतर ढंग से कर सकेंगे ड्यूटी: एसएसपी
यूपी के बरेली में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में घंटों चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस को 50 एयर-कंडीशंड (एसी) हेलमेट और 4 नई। इंटरसेप्टर बाइकें सौंपीं। ये खास हेलमेट बैटरी से चलते हैं और पहनने वाले के सिर को ठंडक पहुंचाते हैं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हर मौसम में सड़कों पर ड्यूटी करनी होती है। गर्मी के मौसम में यह ड्यूटी और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इन एसी हेलमेटों की मदद से अब हमारे जवान गर्मी में भी राहत महसूस करेंगे और बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक अपना रही है ताकि पुलिसकर्मियों की सुविधा बढ़ाई जा सके। इस तरह के हेलमेट पहले कई राज्यों में इस्तेमाल हो चुके हैं और वहां इनसे अच्छे नतीजे मिले हैं। नई 4 इंटरसेप्टर बाइकों से ट्रैफिक की मॉनिटरिंग भी अब ज्यादा असरदार हो सकेगी।