भोजीपुरा में रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक, महामंत्री बसंत चतुर्वेदी का हुआ स्वागत
एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन की भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक में महामंत्री बसंत चतुर्वेदी का स्वागत किया गया। बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
• भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक में महामंत्री बसंत चतुर्वेदी का स्वागत।
• रेल कर्मचारियों के हितों और विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा।
• ट्रैकमैनों को ₹4200 ग्रेड पे दिलाने के प्रयासों का किया उल्लेख।
जन माध्यम
बरेली। एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन की भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक रविवार को शाखा कार्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी के आगमन पर पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने शॉल एवं फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के प्रयासों से ट्रैकमैन कर्मचारियों को शीघ्र ही ₹4200 ग्रेड पे का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
महामंत्री ने स्वागत एवं सम्मान के लिए शाखा पदाधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक एवं सेवा संबंधी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का संचालन संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह ने किया। इस दौरान इज्जतनगर मंडल के कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, शाखा मंत्री इंद्र सिंह सक्सेना, शाखा अध्यक्ष एस.एन. ठाकुर सहित उमाशंकर, चंदन कुमार, मनोज श्रीवास्तव, संजय यादव, रविंद्र कुमार, शिवराज सिंह बिष्ट, अशोक कुमार, अमित तिवारी, विकास गंगवार, मुनाजिर बेग, देव प्रकाश, प्रदीप शर्मा, जमील अहमद, संतोष कुमार, बाबू खान, प्रेमपाल, विशाल, ताज मोहम्मद, देवेश कुमार, सरोज कुमार रजक, सतीश कुमार, रामौतार पाल, शेर मोहम्मद, अजय सागर, राजपाल, नवीन पाल, रामस्वरूप समेत बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।